Bitcoin Prices Rip Despite Clarity Act Failure: Market Boom?

Bitcoin Prices Rip Despite Clarity Act Failure

हेलो दोस्तों! अगर आप क्रिप्टो मार्केट को डेली फॉलो कर रहे हैं, तो आपने हाल ही में देखा होगा कि मार्केट में काफी उथल-पुथल मची हुई है। खास तौर पर Bitcoin (BTC) की कीमत और इसके प्राइस एक्शन को लेकर। बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि क्या Clarity Act के फेल होने के बावजूद भी Bitcoin ऊपर जाएगा या फिर से डंप होगा?

आज हम इसी टॉपिक पर डिटेल में बात करेंगे कि U.S Senate में ऐसा क्या हुआ जिसने पूरे क्रिप्टो मार्केट को हिला कर रख दिया और इसके आगे क्या मायने हैं।

Clarity Act क्या है और यह Senate में क्यों फेल हुआ?

सबसे पहले समझते हैं कि यह ‘Digital Asset Market Clarity Act’ आखीर था क्या। यह अमेरिका में लाया गया एक ऐसा बिल था जो क्रिप्टो मार्केट के लिए एक प्रॉपर और कम्पलीट फ्रेमवर्क तैयार करने वाला था।

इसका मेन मोटिव यह तय करना था कि कौन सी अथॉरिटी (SEC या CFTC) किस चीज़ को रेगुलेट करेगी ताकि क्रिप्टो कंपनियों को एक क्लियर रास्ता मिल सके।

लेकिन, हाल ही में हुए U.S. Senate के वोटिंग में यह बिल फेल हो गया। इसे आगे ले जाने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी, लेकिन यह 50-49 के स्कोर पर अटक गया।

इस बिल के फेल होने का सबसे बड़ा कारण पॉलिटिक्स और एथिक्स के मुद्दे थे। डेमोक्रेट्स चाहते थे कि राजनेताओं (खासकर डोनाल्ड ट्रम्प, जो खुद क्रिप्टो से काफी पैसा बना रहे हैं) पर और कड़े नियम लगें।

इसके अलावा, ट्रेडिशनल बैंक भी इस बिल के खिलाफ थे becuase उनका मानना था कि स्टेबलकॉइन के यील्ड (interest) से लोग बैंकों से पैसा निकाल कर क्रिप्टो में डाल देंगे, जिससे उनका बिज़नेस खराब होगा।

JPMorgan और Coinbase जैसी बड़ी कंपनियों के अधिकारियों के बीच तो इस बात पर सोशल मीडिया तक पर बहस हो गई थी।

Bitcoin के प्राइस पर क्या इम्पैक्ट पड़ा? (Liquidations & Crash)

जैसे ही यह खबर बाहर आई, मार्केट में “sell-the-news” वाला रिएक्शन देखने को मिला।Bitcoin का प्राइस लगभग 4.6% तक क्रैश होकर $75,000 के नीचे आ गया था। जो लोग बहुत ज्यादा लेवरेज लेकर बैठे थे, उनकी तो मार्केट ने पूरी तरह से सफाई कर दी।

डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में करीब 120,000 ट्रेडर्स लिक्विडेट हुए, जिससे लगभग $771 मिलियन की liqudations देखने को मिली।इनमें से ज्यादातर लॉन्ग पोजीशंस वाले थे (लगभग $568 मिलियन), जो इस उम्मीद में थे कि बिल पास होगा और मार्केट ऊपर भागेगा।

क्या Bitcoin यहाँ से वापस बाउंस (Rip) करेगा?

इतने बड़े झटके के बाद भी बिटकॉइन पूरी तरह से क्रैश नहीं हुआ है। यह $75,000 से $76,000 के बीच अभी भी होल्ड कर रहा है।कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह एक काफी imporant सपोर्ट ज़ोन है।

अभी सब की नज़रें Federal Reserve के आने वाले फैसले पर टिकी हैं। अगर फेडरल रिजर्व ब्याज दरों (interest rates) को लेकर मार्केट के हक़ में कुछ पॉजिटिव फैसला लेता है, तो बिटकॉइन वापस बाउंस कर सकता है।

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि $73,500 से $75,000 का लेवल एक मजबूत सपोर्ट है।अगर यह लेवल होल्ड करता है, तो प्राइस वापस $77,300 या उससे ऊपर जा सकता है।लेकिन अगर यह सपोर्ट टूटा, तो हमें $72,000 के दर्शन भी हो सकते हैं।

Pros and Cons: Clarity Act के फेल होने के क्या मायने हैं?

Pros (फायदे):

  • Decentralization का बचाव: अभी के लिए क्रिप्टो मार्केट पर U.S govenment के एकदम से कड़े और थोपे हुए नियम नहीं लगेंगे, जिससे क्रिप्टो की आज़ादी कुछ हद तक बनी रहेगी।
  • तैयारी का समय: क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स, एक्सचेंज और स्टार्टअप्स को नए और सख्त रूल्स के लिए तैयार होने का थोड़ा और समय मिल गया है।
  • रेगुलेटर्स पर फोकस:अब पूरा ध्यान SEC और CFTC पर रहेगा कि वे बिना नए कानून के अपने लेवल पर कैसे चीजों को हैंडल करते हैं।

Cons (नुकसान):

  • Uncertainty (अनिश्चितता): बड़े investers और संस्थानों के लिए यह एक निगेटिव सिग्नल है। बिना स्पष्ट regualtion के, बहुत से लोग इस इंडस्ट्री में बड़ा पैसा लगाने से डरेंगे।
  • मार्केट में भारी पैनिक:जैसा कि हमने देखा, पल भर में $771 मिलियन डूब गए। छोटे ट्रेडर्स को इस उठा-पटक का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
  • ग्लोबल लीडरशिप का खतरा: अगर अमेरिका में रूल्स क्लियर नहीं होंगे, तो क्रिप्टो कंपनियां दूसरे देशों का रुख कर सकती हैं, जिससे अमेरिका इस नई टेक्नोलॉजी की रेस में पिछड़ सकता है।

FAQs (Frequently Asked Questions)

1. Digital Asset Market Clarity Act आखीर क्या था?

यह अमेरिका में लाया गया एक ऐसा बिल था जिसका मकसद क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल एसेट्स को रेगुलेट करने के लिए पक्के नियम बनाना और SEC/CFTC की ज़िम्मेदारियां तय करना था।

2. Bitcoin का प्राइस इस न्यूज़ के बाद अचानक क्यों गिरा?

जैसे ही U.S Senate में क्लैरिटी एक्ट को जरूरी 60 वोट नहीं मिले और वह फेल हो गया, इन्वेस्टर्स में घबराहट फैल गई।इसके चलते भारी बिकवाली (sell-off) हुई और बिटकॉइन 4.6% तक गिर गया।

3. क्या अब Clarity Act कभी पास नहीं होगा?

2026 के मौजूदा कांग्रेस सेशन में यह बिल लगभग खत्म माना जा रहा है।अब नई सरकार आने पर या मिडटर्म इलेक्शन के बाद ही इसके दोबारा आने की उम्मीद की जा सकती है।

4. क्या अभी इस माहौल में Bitcoin खरीदना सही है?

यह पूरी तरह से आपके रिस्क लेने की क्षमता पर निर्भर करता है। अभी फेड (Federal Reserve) का डिसीजन आना बाकी है जो मार्केट की अगली दिशा तय करेगा। अगर आप लॉन्ग-टर्म का सोच रहे हैं तो $73k-$75k के आस-पास का सपोर्ट ज़ोन काम का हो सकता है, लेकिन हमेशा अपनी रिसर्च खुद करें।

कुल मिलाकर देखा जाए तो, भले ही खबरें आ रही हों कि बिटकॉइन इस न्यूज़ को इग्नोर करके “Rip” कर रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि Clarity Act के फेल होने से मार्केट को एक तगड़ा झटका जरूर लगा है। लिक्विडेशन का आंकड़ा बहुत बड़ा है, लेकिन बिटकॉइन का $75,000 के ऊपर टिके रहना एक अच्छी बात है। आने वाले कुछ दिन मार्केट के लिए काफी वोलाटाइल हो सकते हैं, खास तौर पर फेड के फैसले को देखते हुए। इसलिए, अगर आप ट्रेड कर रहे हैं, तो अपने रिस्क को मैनेज करके चलें और स्टॉप-लॉस का इस्तेमाल जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *